Jaunpur News: डिप्टी सीएम ने डा. आरके गुप्ता को स्वास्थ्य सेवा में उत्कृष्ट कार्य के लिये किया सम्मानित

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: डिप्टी सीएम ने डा. आरके गुप्ता को स्वास्थ्य सेवा में उत्कृष्ट कार्य के लिये किया सम्मानित


अतुल राय

जलालपुर, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के वाराणसी-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित हर्षित हेल्थ केयर सेंटर जलालपुर के प्रबंधक डॉ. आर.के. गुप्ता को स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने स्मृति चिन्ह प्रदान करके सम्मानित किया। यह सम्मान उन्हें गुरुवार को लखनऊ में आयोजित एक सम्मान समारोह में प्रदान किया गया।

डॉ. गुप्ता विकास खंड जलालपुर क्षेत्र के मझगवां कला गांव के मूल निवासी हैं। साधारण परिवार से आने वाले डॉ. गुप्ता कठिन परिस्थितियों के बावजूद हिम्मत नहीं हारे और शिक्षा को अपनी सफलता का आधार बनाया जिसके दम पर उन्होंने एमबीबीएस,एमडी की शिक्षा पूरी किये।

उक्त अवसर पर यह पंक्तियां उनके संघर्ष और सफलता को चरितार्थ करती हैं— "हौसलों की उड़ान को मंजिलें सलाम करती हैं,मुश्किलें उन्हीं के आगे अपना रास्ता बदलती हैं।" उच्च चिकित्सा शिक्षा प्राप्त करने के बाद डॉ. गुप्ता ने महानगरों में कैरियर बनाने के बजाय अपने गांव और क्षेत्र के लोगों की सेवा का संकल्प लिया। इसी उद्देश्य से उन्होंने यूनियन बैंक ऑफ इंडिया,जलालपुर शाखा के निकट हर्षित हेल्थ केयर सेंटर की स्थापना किया जहां लोगों को बेहतर एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. गुप्ता ने कहा कि ऐसे सम्मान समाज सेवा के प्रति नई ऊर्जा और प्रेरणा प्रदान करते हैं। समाजसेवा के क्षेत्र में आयोजित स्वास्थ्य शिविरों सहित अन्य सामाजिक कार्यों में उन्हें समय-समय पर इं. आर.बी. गुप्ता का मार्गदर्शन मिलता रहा है और स्वास्थ्य शिविरों में जरूरतमंद लोगों की निशुल्क स्वास्थ्य जांच के साथ नि:शुल्क दवाओं का भी वितरण किया जाता रहा है। भविष्य में भी वह जनसेवा के लिए समर्पित रहेंगे तथा समय-समय पर निशुल्क स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन करते रहेंगे। उन्होंने इस सम्मान के लिए उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक सहित कार्यक्रम आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त किया।



ads


ads



ads

ads


ads


ads

ads

ads
ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!