प्रस्तावित भूमि नियोजन की दृष्टि उपयुक्त नहीं पायी गयी
एडीएम ने नया भूमि चिन्हित करने का दिया निर्देश
अजय विश्वकर्मा
जौनपुर। सदर तहसील के करंजाकला विकास खंड परिक्षेत्र में औद्योगिक गलियारा विकसित किए जाने के लिए भकुरा चकवा चांदी गहना दुधौरा आरा में लगभग 800 हेक्टेयर भूमि का चयन किया गया था। इस पर प्रस्तावित प्रक्रिया भी शुरू हो गई थी लेकिन जांचोपरान्त पाया गया कि तहसील सदर के करंजाकला विकास खंड के भकुरा, चकवा, चांदी गहना, दुधौरा चयनित गांव के भूमि मांनको अनुसार उपयुक्त नहीं है, इसलिए अपर जिलाधिकारी ने समस्त उपजिलाधिकारियों को नई भूमि चयन करने के लिए आदेश दे दिया।
बता दें कि जिले में औद्योगिक गलियारा विकसित करें किए जाने के लिए भूमि का चयन सदर तहसील के करंजाकला विकास खंड के भकुरा चकवा चांदी गहना दुधौरा आरा में लगभग 800 हेक्टेयर भूमि का चयन किया गया था और प्रस्तावित प्रक्रिया में शुरू हो गई थी, उन गांवों के किसानों ने उसे उपजाऊ बताते हुए विरोध करना शुरू कर दिया। प्रदेश के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार गिरीश चंद्र यादव से भी किसानों ने गुहार लगाई। जमीन किसानों से छिनी न जाय। प्रदेश सरकार से लेकर जिलाधिकारी तक भी किसानों ने ज्ञापन दिया और जमीन देने से इनकार किया।
इसी बीच जमीन के उपयोगिता की विशेषज्ञों से जांच कराई गई जिसमें यह पाया गया कि उक्त गांव के करीब 800 हे. चिन्हित प्रस्तावित भूमि नियोजन की दृष्टि से उपयुक्त नहीं है जिस पर औद्योगिक गलियारा विकसित करने में समस्याएं पैदा होगी, क्योंकि यह जल भराव और जगनमन होने वाले एरिया में आते हैं, यहां आबादी भी प्रभावित होगी। यहां नहर भी जमीन के बीच से गुजरी हैं जिसके लिए यह जमीन औद्योगिक गलियारा विकसित किए जाने के लिए उपयोगी नहीं है। इसके बाद जिले के सभी तहसीलों में अपर जिलाधिकारी भूमि राजस्व ने सभी तहसीलों के उपजिलाधिकारी को यह आदेश दिया कि ऐसी जगह जमीन की तलाश की जाए कि भूमि निर्माण अधीन प्रस्तावित एक्सप्रेसवे राष्ट्रीय राजमार्ग सहित अन्य ऐसे मार्गों पर स्थित हो जो औद्योगिक क्षेत्र की आवागमन सुचारू रूप से संचालित हो सके। भूमि जलभराव या जलमग्न होने की स्थिति में ना हो, आबादी न हो हाई टेंशन तार नहर आदि ना हो।
इधर भकुरा चकवा चांदी गहना, दुधौरा आरा के किसानों को जमीन औद्योगिक क्षेत्र में न जाने की जानकारी होते ही खुशी का माहौल बन गया। उन्होंने इसके लिए प्रदेश के राज्यमंत्री को बधाई दी कि किसानों की उपजाऊ जमीन बचाने में उनकी विशेष भूमिका रही है। कुछ किसानों का कहना है कि यह राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव के प्रयास से किसानों की जमीन औद्योगिक क्षेत्र में जाने से बच गई जिसके लिए किसानों ने सामूहिक प्रदर्शन कर राज्यमंत्री को बधाई दी।
इस अवसर पर किसान संजय सिंह, अजीत सिंह, सुजीत सिंह, राजेश सिंह, कैलाश सिंह, धर्मेंद्र सिंह, सत्येंद्र सिंह, राम उजागर बिन्द, राम सामुझ बिन्द, गुड्डू राय, विवेक राय, रामधनी बिन्द, राजेंद्र प्रसाद, संजय राजभर, सुनील राजभर सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
.jpg)










