गोष्ठी का आयोजन करके बीएसए समीर ने दी जानकारी
राजेश पाल
धर्मापुर, जौनपुर। स्थानीय विकास खण्ड में स्कूल चलो अभियान (द्वितीय चरण) के अंतर्गत ब्लॉक स्तरीय रैली एवं गोष्ठी का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी समीर रहे। इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी धर्मापुर, शिक्षक-शिक्षिकाएं, शिक्षामित्र, अनुदेशक, अभिभावक तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत एवं पुष्पगुच्छ भेंट के साथ हुआ। वहीं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी समीर ने कहा कि "कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे, यह हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।" उन्होंने शिक्षकों से घर-घर सम्पर्क कर विद्यालय से बाहर रह गये बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित कराने का आह्वान किया।
इसके बाद निकाली गई जागरूकता रैली ने क्षेत्रवासियों को शिक्षा के महत्व, नियमित विद्यालय उपस्थिति तथा परिषदीय विद्यालयों में उपलब्ध निःशुल्क सुविधाओं के प्रति जागरूक किया। अभियान का उद्देश्य प्रत्येक बच्चे को विद्यालय की मुख्यधारा से जोड़ते हुए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना है। इस अवसर पर हरिनाथ यादव, कमलेश यादव, महेंद्र यादव, धर्मेंद्र यादव, विक्रम प्रकाश, हवलदार राम, मनीष, सुजीत श्रीवास्तव, संगीता राय सहित तमाम शिक्षक एवं शिक्षाकर्मी उपस्थित रहे।
.jpg)









