खुटहन, जौनपुर। स्थानीय सहज जन सेवा केन्द्र के प्रोप्राइटर शशिधर शर्मा ने एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस द्वारा बीमा कार्य में अपनी सहभागिता निभाते हुए कम्पनी में इतना अच्छा कार्य किया कि उन्हें लखनऊ मे कम्पनी द्वारा विश्व विजेता अवार्ड से सम्मानित किया गया। अपने गृह जनपद आगमन पर एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस के अधिकारीयों द्वारा फूलमाला बुके आदि देकर सम्मानित किया गया। श्री शर्मा ने बताया कि यह जीत सिर्फ मेरी नहीं बल्कि उन सभी की है जिन्होंने मुझ पर विश्वास और भरोसा किया है। आज का यह दिन मेरे लिए अविस्मरणीय रहेगा। स्वागत में उपस्थित सभी अधिकारियों और अपने शुभचिंतकों का आभार व्यक्त किया।
Jaunpur News: एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस में विश्व विजेता अवार्ड से सम्मानित हुए शशिधर शर्मा
जुलाई 06, 2026
follow us
.jpg)










