Jaunpur News: स्कूल स्टाफ की लापरवाही से एक घण्टे क्लास में बन्द रहा छात्र

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: स्कूल स्टाफ की लापरवाही से एक घण्टे क्लास में बन्द रहा छात्र


सिरकोनी, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय वनपुरवा में स्कूल स्टॉप की लापरवाही के चलते क्लास रूम में मासूम छात्र एक घण्टे तक बन्द रहा। जानकारी होने पर उसे बाहर निकाला गया। फिलहाल घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। बता दें कि कक्षा दो का छात्र विपिन निषाद जब स्कूल बन्द होने के काफी देर बाद भी घर नहीं पहुंचा तो उसके परिजनों ने उसकी उसकी खोजबीन शुरू किया। उसी दौरान उन्हें किसी ने सूचना दिया कि बच्चा स्कूल के एक कमरे में बन्द है। परिजन मौके पर पहुंचकर स्कूल के स्टाफ को जानकारी दिया। इसके बाद लगभग एक घण्टे बाद उसे बन्द कमरे से बाहर निकाला गया। घटना का वीडियो किसी ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस सम्बन्ध में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी समीर जी से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आया है। इस सम्बन्ध में जांच के बाद कार्यवाही की जायेगी। वहीं खण्ड शिक्षा अधिकारी अमरेश सिंह ने कहा कि बीएसए के निर्देश पर मैं मौके पर जाकर उन्हें जांच की रिपोर्ट दूंगा। फिलहाल यह स्टॉप की लापरवाही है। समाचार लिखे जाने तक किसी के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं हुई थी।




ads

ads


ads


ads

ads

ads

ads


ads


ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!