ड्राइवर की लापरवाही ने छीन ली जिन्दगी
खेतासराय, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के गुरैनी (चौकियां) में उस समय हड़कंप मच गया जब स्कूल बैन की चपेट में आने से एक मासूम बच्चा बुरी तरह घायल हो गया और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार उक्त गांव में बुधवार की सुबह मानीकलां के एक स्कूल की गाड़ी रोजाना की भांति बच्चों को लेने गांव में आई थी और बच्चों को बैठाने के बाद वापस जाने के लिए पीछे करते समय गली से गुजर रहे हमदान 3 वर्ष पुत्र मोहम्मद आजम चपेट में आ गए और बुरी तरह घायल हो गए। परिजनों ने तत्काल इलाज हेतु खेतासराय कस्बे में एक निजी अस्पताल ले गए जहां पर डाक्टरों ने हालत नाजुक देखते हुए रेफर कर दिया। जौनपुर के निजी अस्पताल ले जाया गया जहां पर इलाज के दौरान मौत हो गई। परिवार के लोगों ने पुलिस को सूचना दिए बग़ैर शव को सुपुर्देखाक कर दिया।
पिता आजम क्षेत्र के मनेछा गांव में स्थित फुरकानीय हायर सेकेंड्री स्कूल में अध्यापक हैं।
क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है कि अप्रशिक्षित व नए नए चालकों के भरोसे नौनिहालों की जिंदगी सौंपना कहा तक उचित है। कुछ वर्ष पहले इसी तरह एक मदरसे की बस से मोहद्दीपुर में भी गाड़ी बैक करते समय एक बच्चे की मौत हो गई थी। इन हादसों का जिम्मेदार कौन? सरकार द्वारा तमाम दावे किये जाते रहते हैं लेकिन धरातल पर इसकी सच्चाई कुछ और ही बयां कर रही है। ऐसे स्कूल और वाहन तथा चालकों पर कारवाही कब होगी?
.jpg)









