अजय पाण्डेय
जौनपुर। उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड की जनपद शाखा में अंडरग्राउंड किये गये वायरिंग को जगह—जगह जंक्शन बॉक्स बनाकर स्थानीय लोगों को संपूर्ण विद्युत वितरण की व्यवस्था की गई परंतु आज A टाइप पैनल के ढक्कन लगभग सभी स्थानों से गायब हो चुके हैं। बारिश का समय और सुरक्षा की दृष्टिकोण को देखते हुए अभियंता मनोज गुप्ता के नेतृत्व में सभी ए टाइप पैनल जहां पर ढक्कन नहीं है, वहां पर बैनर लगाकर उसको अभी सुरक्षित किया जा रहा है जिससे कोई दुर्घटना ना हो सके। श्री गुप्ता ने आगे बताया कि विद्युत विभाग द्वारा A टाइप पैनल के ढक्कन जो गायब है, उसे बनवाने के लिए टेंडर दिया जा चूका है परन्तु तत्काल मे इस तरह का बैनर लगाकर लोगों को आगाह तथा सुरक्षित किया जा रहा है।
.jpg)










