विरेन्द्र यादव
सरायख्वाजा, जौनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आतिश सिंह के दिशा निर्देशन व क्षेत्राधिकारी सदर परमानन्द कुशवाहा के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक अमरेन्द्र पाण्डेय थाना सरायख्वाजा के नेतृत्व में पंजीकृत अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त चन्दन राजभर पुत्र दीपचन्द राजभर निवासी विक्रमपुर थाना फुलपुर जनपद वाराणसी को क्षेत्र के भकुरा तिराहे से पकड़ लिया गया। उपरोक्त को अपराध का बोध कराते हुए गिरफ्तार किया गया तथा आवश्यक कार्यवाही करते हुए चालान न्यायालय किया गया। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्र0नि0 अमरेन्द्र पाण्डेय, व0उ0नि0 बृजेश सिंह एवं हे0का0 विजय शंकर मौर्या शामिल रहे।
.jpg)










