Jaunpur News: डीएम—एसपी ने जिला कारागार का किया निरीक्षण

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: डीएम—एसपी ने जिला कारागार का किया निरीक्षण


जौनपुर। जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. एवं पुलिस अधीक्षक अनुपम सिंह ने जिला कारागार का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने बंदियों से संवाद करके उन्हें उपलब्ध करायी जा रही सुविधाओं, भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता, पेयजल, चिकित्सा सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त किया। बंदियों की समस्याओं और सुझावों को गंभीरता से सुनते हुए उनके त्वरित एवं नियमानुसार निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये गये।

अधिकारीद्वय ने जेल चिकित्सालय का निरीक्षण किया जहां भर्ती बंदियों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेते हुये चिकित्सकों से उपचार व्यवस्था, उपलब्ध दवाओं एवं नियमित स्वास्थ्य परीक्षण के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त किया। साथ ही निर्देश दिए कि बन्दियों को समय पर उपचार उपलब्ध करायी जाए तथा गंभीर रोगियों पर विशेष निगरानी रखी जाय। अधिकारियों ने कारागार परिसर में साफ-सफाई, स्वच्छ पेयजल, रसोईघर, भोजन वितरण व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था, तथा शासन की मंशानुरूप बंदियों को सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये।

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक आयुष श्रीवास्तव, सीओ गोल्डी गुप्ता सहित कारागार के वरिष्ठ अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

ads

ads

ads


ads



ads

ads


ads


ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!