शुभांशू जायसवाल
जौनपुर। लेधुका मई दुबान स्थित मां जानकी मन्दिर में भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूर्वांचल के प्रख्यात भजन सम्राट आशीष पाठक अमृत के गगनचुम्बी भजनों से पूरा गांव तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। श्री पाठक ने एक से बढ़कर एक भजन ना किसी की नजर लागे राम की नगरी को..., माई माई मोर कहे, हे खाटू वाले मेरा घर बनवा दो... पर महिला व पुरूष झूमते नजर आये। सिंगर वैष्णवी दुबे ने भी शानदार गीत निमिया के डाढ़ गाकर सभी का आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति ने श्री पाठक को चुनरी पहनाकर किया। कार्यक्रम आयोजक प्रेमचंद दुबे रहे। इस अवसर पर सीटू तिवारी, अभिषेक दुबे, हरिओम दुबे, पार्थ पाठक, पूर्णिमा पाठक, शिव ओम दुबे, अनवी, कुमकुम दुबे, श्वेता, शिखा, रूबी, वैष्णवी, रामरतन दुबे, शारदा दुबे, सुमन दुबे सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। संचालन रमेश सिंह ने किया।
.jpg)










