Jaunpur News: राज्य कर्मचारियों का विभिन्न खेलों के लिये हुआ चयन/परीक्षण

Aap Ki Ummid
follow us

सिद्दीकपुर, जौनपुर। खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश के सौजन्य से जिला खेल कार्यालय जौनपुर के तत्वावधान में राज्य कर्मचारियों के कल्याणार्थ खेल के विकास तथा शारीरिक संवर्धन हेतु सरकारी कर्मचारियों की खेल की सुविधा के लिये राज्य कर्मचारी कल्याण निधि से जिला/मण्डल/राज्य स्तरीय चयन/ट्रायल्स का आयोजन कुल 19 खेलों में- टेनिस, वॉलीबाल, तैराकी, बास्केटबाल, बैडमिन्टन, टेबुल-टेनिस, कबड्डी, शतरंज, भारोत्तोलन एण्ड बेस्टफिजिक, एथलेटिक्स, फुटबाल, कैरम, ब्रिज, कुश्ती, पावर लिफ्टिंग, क्रिकेट, हॉकी, खो-खो व योगासन में किया जायेगा। समस्त जनपद स्तरीय चयन/ट्रायल्स का आयोजन इन्दिरा गांधी स्टेडियम सिद्दीकपुर में 6 अगस्त को पूर्वान्ह 10 बजे से किया जायेगा। जनपदीय चयन/ट्रायल्स में चयनित खिलाड़ी मण्डलीय चयन/ट्रायल्स जो 12-13 अगस्त को वाराणसी में होगा, में प्रतिभाग करेंगे। उक्त चयन/ट्रायल्स में वही खिलाड़ी प्रतिभाग कर सकेंगे जो अपने कार्यालयाध्यक्ष अथवा विभागाध्यक्ष से चयन/ट्रायल्स में भाग लेने की अनुमति पत्र के साथ ही नाम, आईडी नं0, जन्मतिथि, मो0नं0, विभाग का नाम जहां सेवारत है, सेवा में आने की तिथि, वर्तमान तैनाती तिथि, सेवा का प्रकार नियमित/दैनिकभोगी एवं विभाग पूर्ण सरकारी विभाग है अथवा आटोनामस आर्गनाइजेशन का प्रारूप भरकर साथ लायेंगे। राज्यस्तरीय चयन/ट्रायल्स उपरान्त राज्यस्तरीय टीम का गठन किया जायेगा। चयनित टीम अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी। जिला/मण्डल/राज्य स्तरीय चयन/ट्रायल्स में भाग लेने हेतु सरकारी कर्मचारी को ड्यूटी पर माना जायेगा। इस हेतु यात्रा-भत्ता आदि जैसी स्थिति हो, का भुगतान उनके विभाग द्वारा किया जायेगा। भारत सरकार की गाइडलाइन के अनुसार सिविल सर्विसेज में आटोनॉमास बॉडी जैसे परिषद/बोर्ड/नगर निगम/पंचायत/पुलिस विभाग के कर्मचारी (अध्यापक/सहायक अध्यापक आदि भाग नहीं लेंगे। सिविल सर्विसेज चयन/ट्रायल्स में पूर्ण रूप से सरकारी कर्मचारी ही भाग लेंगे। इस आशय की जानकारी अशोक सोनकर जिला क्रीड़ा अधिकारी ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी है।



ads


ads



ads

ads


ads


ads

ads

ads
ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!