विनोद पाल
नौपेड़वा, जौनपुर। बक्शा थाना क्षेत्र के स्थानीय बाजार में दिनदहाड़े एक महिला के साथ चेन स्नैचिंग की वारदात सामने आई है। घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार नौपेडवा बाजार में एक महिला अपने दैनिक कार्य से बाजार आई हुई थी। इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे अज्ञात बदमाश मौका पाकर महिला के गले से सोने की चेन झपट लिये और मौके से फरार हो गये। घटना इतनी अचानक हुई कि महिला को संभलने का मौका भी नहीं मिला। घटना के बाद आस—पास के लोगों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दे दी है जिस पर पुलिसिया कार्यवाही चल रही है।
.jpg)










