Jaunpur News: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कर—करेत्तर कार्यों की हुई समीक्षा बैठक

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कर—करेत्तर कार्यों की हुई समीक्षा बैठक


जौनपुर। जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में कर करेत्तर कार्यों की समीक्षा बैठक हुई। इस मौके पर उन्होंने स्टाम्प एवं पंजीयन, आबकारी, विद्युत, खनन, परिवहन, मंडी समिति, मत्स्य, नगर निकाय सहित विभिन्न विभागों की समीक्षा किया तथा अधिकारियों को निर्धारित राजस्व लक्ष्य के अनुरूप शत-प्रतिशत वसूली सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।

उन्होंने कहा कि राजस्व वसूली में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। बकायेदारों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई कर राजस्व संग्रह में तेजी लाई जाए। विद्युत विभाग की राजस्व वसूली पर असंतोष व्यक्त करते हुए उन्होंने रूचि न लेने वाले अधिकारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने अवैध खनन के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने सहित मत्स्य पट्टों का शत-प्रतिशत पंजीकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।

उन्होंने संभागीय परिवहन अधिकारी को निर्देशित किया कि जनपद के सभी विद्यालयों में संचालित स्कूल वाहनों का नियमित निरीक्षण कराया जाए तथा उनमें निर्धारित सभी सुरक्षा मानकों (सेफ्टी नॉर्म्स) का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए। वाहन फिटनेस  वाहनों पर निर्धारित गति सीमा अंकित कराना तथा अन्य आवश्यक सुरक्षा उपकरणों की नियमित जांच कराई जाय। मानकों का उल्लंघन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही उन्होंने डग्गामार वाहनों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिये।

जिलाधिकारी ने सभी अधिशासी अधिकारियों को निर्देश दिए कि सार्वजनिक स्थानों पर खुले में शौच की पुनरावृत्ति न होने पाये जहां आवश्यकता हो वहां शौचालयों का निर्माण कराया जाए तथा नदी घाटों एवं सार्वजनिक स्थलों की नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित की जाय। प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक के विरुद्ध नियमित अभियान चलाने के निर्देश दिये गये। उन्होंने नगर क्षेत्रों में प्रतिदिन प्रातः 4 बजे से 6 बजे तक विशेष सफाई अभियान चलाने, व्यापारियों को सड़क पर कूड़ा न फेंकने के लिए जागरूक करने के निर्देश दिये। साथ ही प्रत्येक नगर निकाय को दो प्रमुख स्थान चिन्हित कर उनका सौंदर्यीकरण कराने के निर्देश दिये जिससे शहर की स्वच्छ एवं सुंदर छवि विकसित हो तथा आमजन में सकारात्मक संदेश जाय।

जिलाधिकारी ने खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन विभाग को निर्देश दिये कि मिड—डे—मिल के तहत उपलब्ध कराये जा रहे दुध के गुणवत्ता की जांच नियमित रूप किये जाय। साथ ही लोक निर्माण विभाग एवं संबंधित अधिकारियों को सड़कों के गड्ढों को प्राथमिकता के आधार पर भरवाने के निर्देश दिये। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी भू राजस्व अजय अम्बष्ट, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व परमानन्द झा, नगर मजिस्टेट इन्द्रनन्दन सिंह सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

ads


ads


ads



ads

ads


ads


ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!