Jaunpur News: नीट में सफलता हासिल कर निधि ने बढ़ाया जनपद का मान

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News:  नीट में सफलता हासिल कर निधि ने बढ़ाया जनपद का मान




एमबीबीएस में प्रवेश लेकर डॉक्टर बन देश सेवा करना उद्देश्य: निधि

परिवार में खुशी का माहौल, बधाई देने वालों का लगा तांता

केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के पूरनपुर गांव में उस समय खुशी का माहौल छा गया जब निधि सक्सेना के राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट-यूजी) में अपने कड़ी मेहनत का परचम लहराते हुए एससी कैटगरी में 3678 रैक हासिल करने की सूचना मिली।वे सेवानिवृत्त फौजी जयप्रकाश की पुत्री है इस उपलब्धि के बाद परिवार में जश्न का माहौल है होनहार बेटी के सफतला पर बधाई देने वालों का तांता उनके घर लगा रहा, वही निधि सक्सेना ने बताया कि उनका लक्ष्य एमबीबीएस में प्रवेश लेकर डॉक्टर बन देश सेवा करना है। उन्होंने कहा कि नियमित कक्षाओं के साथ विषय आधारित पढ़ाई और लगातार रिवीजन पर विशेष ध्यान दिया।साथ ही परीक्षा की तैयारी के दौरान फेसबुक समेत अन्य सोशल मीडिया अकाउंट का इस्तेमाल बंद कर दिया था। इस अवसर पर राम प्रताप, विजयलक्ष्मी, ग्राम प्रधान रामसमुझ यादव, पंधारी, रज्जू राम, केदार राम व चंद्रेश राम आदि मौजूद रहे।

दूसरे प्रयास में निधि ने लहराया परचम

विदित हो कि निधि सक्सेना सर्की में स्थित एसपी इंटरनेशनल स्कूल से इंटरमीडिएट की परीक्षा पास कर दो सालों से वाराणसी के दुर्गाकुंड में स्थित ऐलन कोचिंग सेंटर में नीट-यूजी परीक्षा की तैयारी कर रही थी पहले प्रयास में असफल होने के बावजूद भी उनका हौसला नहीं टूटा, माता दिव्या व पिता जयप्रकाश ने उनका हौसला बढ़ाते हुए अपने लक्ष्य पर ध्यान देने की बात को कही। जिसके फलस्वरूप निधि ने दूसरे प्रयास में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का परिचय देते हुए परचम लहराया। होनहार बेटी का हौसला अफजाई करने पहुंचे ग्रामीणों का कहना है कि उनकी इस सफलता ने हम सभी को गौरवान्वित किया है।




ads


ads



ads

ads


ads


ads

ads

ads
ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!