संजय शुक्ला
जौनपुर। अंजुमन हुसैनिया बलुआघाट की कदीम तरही शब्बेदारी के 83 वर्ष पूरे होने पर समाजसेवी शकील मुमताज को अंजुमन हुसैनिया ने विशेष रूप से 50 वर्षों तक लगातार अपनी सेवाएं देने के लिए स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
गौरतलब है कि हिंदुस्तान की पहली तरही अंजुमन हुसैनिया बलुवाघाट द्वारा स्थापित की गई थी। देश की मशहूर अंजुमने नौहा व मातम करती है। 83 वर्षों में से विगत 50 वर्षों से लगातार अपनी फर्म के ज़रिए लाइट, साउंड, माइक अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण को लगाकर अपनी सेवाएं देता आ रहा है। 50 वर्षों तक लगातार सेवाएं देने पर अंजुमन हुसैनिया द्वारा मौलाना सैय्यद सज्जाद हुसैन (बिहार) व शोहरत जौनपुरी ने उन्हें स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया।
वहीं शकील मुमताज ने कहा कि यह मेरे लिए फक्र की बात है कि हज़रत इमाम हुसैन व उनके साथियों की शहादत की याद में होने वाली इस ऑल इंडिया तरही शब्बेदारी में हमारी सेवाए विगत 50 वर्षों से लगातार जारी हैं और आगे भी यह सेवाएं जारी रहेगी।
.jpg)










