Jaunpur News: पेंशन पुनरीक्षण व महंगाई राहत से वंचित करना चाहती है सरकार: सीबी सिंह

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: पेंशन पुनरीक्षण व महंगाई राहत से वंचित करना चाहती है सरकार: सीबी सिंह


सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन की मासिक बैठक सम्पन्न

अजय पाण्डेय

जौनपुर। सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश जनपद शाखा की मासिक बैठक पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कलेक्ट्रेट परिसर स्थित पेंशनर्स कार्यालय में सम्पन्न हुई। वैठक की अध्यक्षता जनपद अध्यक्ष सीबी सिंह एवं संचालन जिला मन्त्री कृपाशंकर उपाध्याय ने किया। जनपद अध्यक्ष सीबी सिंह ने अपने सम्बोधन मे बताया कि 10 सूत्रीय मांगों से सम्बन्धित प्रदेश स्तर से तय लक्ष्य के अनुरूप प्रथम चरण में एक हजार पेंशनर्स की सामूहिक हस्ताक्षर याचिका दिनाकं- 21 जून 2026 को प्रधानमंत्री जी को प्रदेश अध्यक्ष अमरनाथ यादव के स्तर से भेजी गयी। तय कार्यक्रम के अनुसार प्रतिदिन एक जनपद की हस्ताक्षर याचिका लखनऊ जीपीओ से रजिस्टर्ड डाक से भेजी जा रही है। इस प्रकार प्रदेश के सभी पचहत्तर जिलों की याचिका भेजने के बाद भी मांग पूरी नहीं होने पर दूसरे चरण की भेजी जाएगी। आगे बताया कि केंद्रीय वेतन आयोग के संकल्प पत्र में पुराने पेंशनर्स के टर्म्स रिफरेन्स को सम्मिलित न करके सरकार पेंशनर्स के पेंशन पुनरीक्षण एवं अब तक समय समय पर मिलने वाले महंगाई राहत से वंचित करना चाहती है। रकार की इस पेंशनर्स विरोधी कार्य का हमें एकजुट होकर विरोध करना होगा। इसी क्रम में दूसरे चरण की सामूहिक हस्ताक्षर याचिका कार्य को चलाया जा रहा है जो पेंशनर्स अभी तक हस्ताक्षर नहीं किए हैं वह हस्ताक्षर करके अपना विरोध दर्ज करें। बैठक को संबोधित करते हुए अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किये। बैठक में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के संरक्षक राकेश कुमार श्रीवास्तव, रामकेश यादव, राजपति विश्वकर्मा, कंचन सिंह, कृष्ण कुमार त्रिपाठी, राजेश कुमार श्रीवास्तव, राम प्रताप यादव, गोरखनाथ माली, नन्दलाल सरोज, सूबेदार यादव, मिठाई लाल, दिनेश कुमार सिंह, वीबी सिंह, राजेन्द्र प्रसाद सिंह, शैलेंद्र यादव, दशरथ राम, लाल चन्द यादव आदि उपस्थित रहे।

ads


ads

ads 


ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!