एके शुक्ला
जौनपुर। उमानाथ सिंह विधि महाविद्यालय फरीदपुर, महरूपुर, शंकरगंज बाजार में गुरु पूर्णिमा पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ० आशुतोष मिश्र ने महाविद्यालय में एल-एल०बी० की परीक्षा उत्तीर्ण कर स्वर्ण पदक विजेता प्रमोद श्रीवास्तव को माल्यार्पण करते हुये उपहार भेंट करके सम्मानित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुये दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया। तत्पश्चात एल-एल०बी० की परीक्षा में स्वर्ण पदक विजेता प्रमोद श्रीवास्तव को सम्मानित किया गया। वहीं श्री श्रीवास्तव ने अपना अनुभव साझा करते हुए बताया कि हमारी सफलता का श्रेय हमारे माता-पिता तथा हमारे शिक्षकों को जाता है। अगर लक्ष्य निर्धारित कर कोई कार्य किया जाता है तो निश्चित रूप से सफलता मिलना तय रहता है।
अन्त में उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को अपनी शुभकामनाएं देते महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ० आशुतोष मिश्र ने बताया कि छात्र-छात्राओं के जीवन में उनके शिक्षकों का महत्वपूर्ण स्थान होता है। जो भी छात्र-छात्रा शिक्षकों के बताए हुए मार्ग का अनुसरण करता है, वह निश्चित रूप से आगे ही बढ़ता है। इसको लेकर उन्होंने आचार्य चाणक्य और चन्द्रगुप्त मौर्य तथा गुरु द्रोणाचार्य और एकलव्य का उदाहरण दिये जिसमें बताया कि दोनों शिष्य अपने गुरुओं का अनुसरण किए और अपने क्षेत्र में पूर्णता प्राप्त किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ० सर्वेंद्र मिश्र एवं का संचालन देवेश पाठक ने किया। इस अवसर पर डा. अच्छे लाल पाल, डा० साधना, डा० पूजा सिंह, नितेश बरनवाल, रमेश पाण्डेय, सुभाष पाल, प्रतिमा सिंह, राजन शुक्ल, अनुपम तिवारी, नरेन्द्र सिंह, प्रमोद कुमार, मुन्नी देवी सहित तमाम छात्र-छात्राएं भी उपस्थित रहे।
.jpg)










