Jaunpur News: सीएमओ ने रामनगर अस्पताल समेत दो पीएचसी का किया निरीक्षण

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: सीएमओ ने रामनगर अस्पताल समेत दो पीएचसी का किया निरीक्षण


योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के दिये निर्देश

रामनगर, जौनपुर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. गंगा राम गौतम ने गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर सहित इसके अन्तर्गत आने वाले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नेवढ़िया और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जमालापुर का निरीक्षण किया। इस दौरान सीएचसी रामनगर के अधीक्षक डॉ. अभिषेक सिंह, डॉ. अंकित शर्मा, डॉ. अश्विनी सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

सीएमओ ने ओपीडी, लेबर रूम, लेबर वार्ड तथा पीएमएसएमए (प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान) दिवस की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अस्पताल में मौजूद गर्भवती महिलाओं सहित अन्य लाभार्थियों से बातचीत कर उन्हें मिल रही स्वास्थ्य सेवाओं और सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त किया।

उन्होंने जननी सुरक्षा योजना, आयुष्मान भारत योजना सहित विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की समय पर पहचान, आवश्यक जांच एवं रेफरल सुनिश्चित किया जाय। साथ ही यह भी निर्देशित किया कि प्रत्येक पात्र लाभार्थी को शासन की सभी स्वास्थ्य योजनाओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण लाभ उपलब्ध कराया जाय। इस दौरान अस्पताल की व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने तथा मरीजों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया।

ads


ads

ads 


ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!