Jaunpur News: श्री महाकाली माता मन्दिर में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया 13वां पुनर्स्थापना दिवस

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: श्री महाकाली माता मन्दिर में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया 13वां पुनर्स्थापना दिवस


विशाल भण्डारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय नगर स्थित श्री महाकाली माता मंदिर में 13वां पुनर्स्थापना दिवस एवं वार्षिक श्रृंगार महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। दो दिवसीय धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर माता महाकाली का पूजन-अर्चन कर सुख-समृद्धि की कामना किया। कार्यक्रम के प्रथम दिन मंदिर परिसर में विधि-विधान से अखंड रामायण पाठ का शुभारंभ हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। दूसरे दिन रामायण पाठ की पूर्णाहुति, पूजा-अर्चना एवं आरती के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरित किया गया। इसके उपरांत आयोजित विशाल भंडारे में नगर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। 

श्री महाकाली माता मंदिर सेवा समिति के सदस्यों ने पूरे आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई। समिति की ओर से श्रद्धालुओं के लिए पेयजल, बैठने एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं की गई थीं, जिसकी लोगों ने सराहना की। इस अवसर पर मया शंकर यादव, विनोद अग्रहरि, सभासद सिकंदर साहू, नीरज मिश्रा, सूरजमल सेठ एवं पत्रकार मनोज जायसवाल सहित समिति के अन्य सदस्य एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने आयोजन में सहयोग करने वाले श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए माता महाकाली से सभी के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।

ads

ads

ads

ads


ads


ads

ads 


ads

ads

ads


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!