परबत सोलंकी
हैदराबाद। तेलंगाना के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने गोरखपुर के प्रख्यात उद्योगपति ओम प्रकाश जालान के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। राज्यपाल द्वारा जारी शोक संदेश के अनुसार, मंगलवार को अस्वस्थ होने पर ओम प्रकाश जालान को उपचार के लिए गुरुग्राम स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां बुधवार सुबह उपचार के दौरान उनका निधन हो गया। ओम प्रकाश जालान गोरखपुर की पहली रीबार निर्माण इकाइयों में शामिल 'जालान कंकास्ट' के संचालक थे। उन्होंने रियल एस्टेट क्षेत्र में भी उल्लेखनीय कार्य किया तथा सामाजिक सेवा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने दिवंगत ओम प्रकाश जालान के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
.jpg)










