Jaunpur News: जेसीआई जौनपुर ने विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधों का किया दान

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: जेसीआई जौनपुर ने विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधों का किया दान


शुभांशू जायसवाल

जौनपुर। जेसीआई द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर "एक पेड़ मां के नाम" महाभियान के अंतर्गत थाना लाइन बाजार परिसर में गमले सहित पौधों का दान किया। कार्यक्रम का शुभारंभ पौध वितरण के साथ हुआ। इस मौके पर उपस्थित अधिकारियों एवं पदाधिकारियों ने पर्यावरण संरक्षण पर अपने विचार रखे। थाना प्रभारी विजय शंकर यादव ने कहा कि एक पेड़ लगाना सिर्फ पर्यावरण बचाना नहीं है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए ऑक्सीजन का बैंक खोलना है। जेसीआई जौनपुर के इस सराहनीय प्रयास की मुक्तकंठ से प्रशंसा करता हूं।

पूर्व मंडलाध्यक्ष राधेरमण जायसवाल ने कहा कि जेसीआई का ध्येय तभी सार्थक है जब हम धरती को बेहतर बनाएं। आज लगाए गए 10 पौधे कल 100 परिवारों को शुद्ध हवा देंगे। संस्थाध्यक्ष अंजनी प्रजापति ने बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस पर जेसीआई जौनपुर ने संकल्प लिया है कि शहर को हरा-भरा बनाने में हर संभव योगदान देंगे। गमले सहित पौध दान का उद्देश्य है कि लोग इसे अपने घर-आंगन में आसानी से लगा सकें।  हमारा लक्ष्य "ग्रीन जौनपुर क्लीन जौनपुर" का है। अंत में थाना परिसर में उपस्थित पुलिसकर्मियों, जेसीआई सदस्यों ने एक स्वर में पर्यावरण संरक्षण की शपथ लिया। कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन सचिव सतीश जायसवाल ने किया। इस अवसर पर ताहिर कादरी, रमेश श्रीवास्तव, अजय गुप्ता सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।




ads

ads

ads

ads


ads

ads

ads
ads

ads 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!