Jaunpur News: नाबालिग से छेड़खानी का आरोपी गिरफ्तार

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: नाबालिग से छेड़खानी का आरोपी गिरफ्तार


अतुल जायसवाल

रामपुर, जौनपुर। स्थानीय थाना पुलिस ने नाबालिग पीड़िता से छेड़खानी एवं पॉक्सो एक्ट से जुड़े मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। पुलिस के अनुसार अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) एवं क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं के पर्यवेक्षण में थाना रामपुर पुलिस ने अभियुक्त नीरज चौहान पुत्र पप्पू लाल चौहान निवासी कस्बा रामपुर चौहान बस्ती थाना रामपुर को गिरफ्तार किया। आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 74, 351(3), 352 तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 9/10 के तहत मुकदमा दर्ज है। आरोप है कि उसने पीड़िता के साथ छेड़खानी की थी।

मामले की जांच के दौरान पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए आरोपी को संबंधित न्यायालय में पेश किया जहां से उसे न्यायिक प्रक्रिया के लिये भेज दिया गया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक महंगू यादव (प्रभारी चौकी गोपालापुर), कांस्टेबल दीपक कुमार, कांस्टेबल मनीष कुमार तथा महिला कांस्टेबल रानी सिंह शामिल रहीं। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा ऐसे मामलों में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। जनपद पुलिस अपराधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रही है।



ads 


ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads
ads


ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!