शुभांशू जायसवाल
जौनपुर। नगर के मोहम्मद हसन पीजी कालेज के मैदान पर जौनपुर चैम्पियन ट्रॉफी का आयोजन हुआ जहां बुधवार को एआर इण्टरप्राइजेज बनाम होटल सत्यम के बीच क्रिकेट मैच खेला गया।
सर्वप्रथम एआर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 30 ओवर में 92 रनों पर सिमट गई जिसमें हामिद ने सबसे अधिक 3.3 ओवर में 9 रन देकर 3 विकेट प्राप्त किया।
वहीं 92 रनों का पीछा करते उतरी होटल सत्यम ने महज 7.3 ओवर में ही 92 रनों का लक्ष्य प्राप्त कर लिया। इसमें अनूप ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 25 गेदों पर नाबाद 58 रनों का योगदान दिया जिसमें होटल सत्यम आसानी से विजयी हुई। मैन आफ द मैच अनूप यादव को दिया गया। इस अवसर पर तमाम लोगों की उपस्थिति रही।
.jpg)










