Jaunpur News: हाई बोल्टेज की चपेट से मजदूर की हुई मौत

Aap Ki Ummid
follow us

मकान का शटरिंग करते समय हुआ हादसा

खेतासराय, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के अब्बोपुर गाँव निवासी एक मजदूर का निर्माणाधीन मकान पर काम करते समय बिजली के हाई बोल्टेज तार की चपेट में आने से बुरी तरह झुलस गया जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी स्वजनों की होने पर कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार को सुबह उक्त गाँव निवासी प्रमोद बिन्द पुत्र संतू बिन्द (22 वर्ष) आजमगढ़ जिले के दीदारगंज थाना क्षेत्र के फूलेश गाँव में मजदूरी करने गया था। बताया जाता है कि बगल से 11 हज़ार हाई वोल्टेज के तार गुजरा हुआ है।  काम करने दरम्यान किसी तरह चपेट में आ गया और बुरी तरह से झटका लगने से जमीन पर गिर गया। लोगों ने आनन-फानन उसे अस्पताल ले गए। जहाँ चिकित्सकों में मृत घोषित कर दिया गया।

बता दें कि मृतक 3 भाई थे। बड़ा भाई संजय भी मजदूरी का काम करता है। छोटा भाई परविंदर (14 वर्ष) पढ़ाई करता है। मृतक की शादी दो महीने पहले शाहगंज थाना क्षेत्र के बड़ागांव में हुई थी। माँ कमला देवी का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही में जुट गई है।




ads

ads

ads

ads

ads

ads
ads

ads 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!