जौनपुर। नगर के मोहम्मद हसन पीजी कालेज मैदान पर जौनपुर चैम्पियन ट्रॉफी का भव्य आयोजन किया गया। उद्घाटन मैच विहान सुपरकिंग बनाम विक्रम अगरबत्ती के मध्य खेला गया जिसमें विक्रम अगरबत्ती के खिलाड़ी वैभव तिवारी ने शानदार शतक के साथ 49 गेंदों पर 122 रनों की पारी खेलकर विक्रम अगरबत्ती को जीत में अहम योगदान दिये। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि निखिलेश सिंह, संरक्षक डा. अब्दुल कादिर, सभासद मनीष देव मंगल, मोती लाल यादव, सर्वेश यादव, दया यादव, आयोजन समिति के मुख्य सदस्य विजय गुप्ता, गुलाब निषाद, अखिलेश निषाद, पंकज निषाद घंटी, प्रभुद्व, हिमांशु यादव, अंकुर सिंह आदि उपस्थित रहे। मैनेजर किरमानी ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
Jaunpur News: जौनपुर चैम्पियन ट्रॉफी का हुआ आयोजन
जून 17, 2026
follow us
.jpg)








