Jaunpur News: किड्स समर कैम्प का हुआ शुभारम्भ, बच्चों ने किया उद्घाटन

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: किड्स समर कैम्प का हुआ शुभारम्भ, बच्चों ने किया उद्घाटन

शाहगंज, जौनपुर। लायन्स क्लब शाहगंज खुशबू द्वारा आयोजित 4 दिवसीय किड्स समर कैंप का शुभारंभ गुरुवार को निहारिका ब्यूटी सैलून परिसर पूर्वी कौड़िया में उत्साह एवं उल्लास के साथ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन बच्चों ने रिबन काटकर किया। इसके उपरान्त श्रद्धापूर्वक श्याम बाबा की आरती हुई जहां उपस्थित सभी लोगों ने भाग लेकर सुख-समृद्धि की कामना किया। कैम्प के प्रथम दिन बच्चों के लिये विभिन्न खेलकूद एवं मनोरंजक गेम्स का आयोजन हुआ जहां बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों को मनोरंजन के साथ सीखने के अवसर भी प्रदान किये गये।

इस मौके पर लायन्स क्लब के जोन चेयरपर्सन एमजेएफ मनीष अग्रहरि ने सभी बच्चों को आइसक्रीम वितरित किया जिससे उनके चेहरे खुशी से खिल उठे। आयोजकों ने बताया कि समर कैंप का उद्देश्य बच्चों के सर्वांगीण विकास, आत्मविश्वास बढ़ाने तथा रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से उन्हें नई सीख प्रदान करना है। कार्यक्रम में क्लब अध्यक्ष खुशबू जायसवाल, सचिव आराधना अग्रवाल, कोषाध्यक्ष नेहा अग्रहरि, गाइडिंग लायन एवं जोन चेयरपर्सन मनीष अग्रहरि सहित क्लब के अन्य सदस्य एवं अभिभावक उपस्थित रहे। सभी ने कैम्प की सफलता के लिये शुभकामना दिया। इस अवसर पर संजना, नेहा, काजल, अंशिका, हर्षिता, भूमि, भाग्यश्री, निवेदिता आदि की उपस्थिति रही।



ads 


ads

ads

ads

ads

ads

ads
ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!