Jaunpur News: सेवानिवृत कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन की मासिक बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: सेवानिवृत कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन की मासिक बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा




अजय पाण्डेय

जौनपुर। सेवानिवृत कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन की मासिक बैठक सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित कार्यालय पर हुई जहां आठवें वेतन आयोग के गजट नोटिफिकेशन में पेंशनरों को टर्मरिफंरेस में सम्मिलित न किये जाने पर असंतोष व्यक्त किया गया। सभाध्यक्ष ने बताया कि 21—22 जून को आठवें वेतन आयोग का शिष्टमण्ल लखनऊ मे कर्मचारियों, पेंशनर्स प्रतिनिधियों से वार्ता होनी है।

जिला मन्त्री कृपाशंकर उपाध्याय ने बताया कि प्रधानमन्त्री को 10 मांग पत्रों वाली हस्ताक्षर याचिका प्रदेश कार्यालय को प्रेषित कर पावती प्राप्त कर लिया है। प्रदेश अध्यक्ष द्वारा आठवें वेतन आयोग को अपना मेमोरंन्डम भी प्रेषित कर दिये हैं। चिकित्सा प्रतिपूर्ति देयकों में हो रही देरी का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। जिला मन्त्री ने सदन को अवगत कराया कि मुख्य चिकित्साधिकारी को अपनी भावनाओं से अवगत करा चुके हैं। बन्दोबस्त चकबन्दी अधिकारी को भी पत्र प्रेषित किया गया है। अन्य आहरण वितरण अधिकारियों को पत्र प्रेषित करने कि कार्यवाही चल रही है। यदि समय से निस्तारण न किया गया तो एसोसिएशन संगठनात्मक कार्यवाही करने को बाध्य होगा जिसकी सम्पूर्ण जिमेदारी प्रशासन की होगी।

इस अवसर पर राजेश श्चीवास्तव, केके त्रिपाठी, कंचन सिंह, ओमकार नाथ मिश्र, मिठाई लाल, शम्भूनाथ यादव, इं. प्रमोद कुमार, इं. मदन मोहन, राम अवध लाल, नन्द लाल सरोज, विक्रमाजीत यादव, अशोक मौर्या, मुकुन्द लाल उ पाध्याय, नरेन्द्र त्रिपाठी, गोरखनाथ माली, सूबेदार यादव, राजेंद्र सिंह, राजपति विश्चकर्मा, फूलचन्द नाविक, राम प्रताप यादव, राम अवध यादव, रविन्द्र सिंह, लालचन्द यादव, लालजी शुक्ला, दशरथ राम, कमलेश दूबे सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। सभा का संचालन जिला मन्त्री कृपाशकर उपाध्याय ने किया।

ads

ads 


ads

ads

ads

ads


ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!