Jaunpur News: अवैध अतिक्रमण को लेकर रतनूपुरवासियों ने जिलाधिकारी से की शिकायत

Aap Ki Ummid
follow us


खेतों—घरों का आवागमन बाधित होने से ग्रामवासी परेशान

जौनपुर। अवैध ढंग से हो रहे अतिक्रमण को लेकर राजस्व से सम्बन्धित समस्त अधिकारियों के अलावा जिलाधिकारी से लिखित रूप से शिकायत किया। पत्रक के माध्यम से ग्रामीणों ने बताया कि केराकत विकास खण्ड क्षेत्र के ग्राम पंचायत रत्नूपुर में मुख्य चकमार्ग को काटकर खेत में मिलाने, सार्वजनिक तालाब पर किये गये अवैध अतिक्रमण को हटाने, तालाब की खुदाई एवं सुन्दरीकरण कराने तथा अतिक्रमणकारियों द्वारा पद एवं प्रभाव का दुरुपयोग के साथ ग्रामीणों का उत्पीड़न किया जा रहा है।

लोगों के अनुसार ग्राम पंचायत रतनूपुर अन्तर्गत ग्रामसभा पटइल में चक संख्या 418 एवं 358 के मध्य स्थित चकमार्ग संख्या 380" को एक दबंग व्यक्तियों द्वारा पूरा काटकर खेत में मिलाकर जोत लिया गया है। वहीं चकमार्ग संख्या 360 पर लकड़ी/पत्थर रखकर मार्ग अवरूद्ध करने के साथ नाली चकरोड संख्या 356 को भी काटकर अपने खेतों में मिला लिया गया है। उक्त चकमार्ग आबादी क्षेत्र तथा कृषि भूमि को जोड़ने वाले प्रमुख मार्ग व नाली हैं। इनके मिट जाने से किसानों एवं ग्रामीणों का अपने खेतों—घरों तक आवागमन बाधित हो गया है तथा उन्हें अत्यधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इस सम्बन्धित में ग्रामीणों द्वारा विभिन्न माध्यमों से शिकायतें की गयीं।

ज्ञात हो कि सम्बन्धित अतिक्रमणकारियों द्वारा अपने पद एवं प्रभाव का दुरुपयोग करते हुये ग्रामीणों को धमकाना व मिथ्या वादों में फंसा दिया गया है, क्योंकि विपक्षी आपराधिक किस्म के हैं जिनके ऊपर कई मुकद्दमे चल रहे हैं जो जिला न्यायालय से सुप्रीम कोर्ट तक लम्बित हैं।

शिकायतकर्ताओं के अनुसार पंचायत के ही ग्रामसभा बिशुनपुर में स्थित सार्वजनिक तालाब (जलखाता भूमि) खसरा संख्या 13 को पाटकर किये गये अवैध अतिक्रमण पर भी यही स्थिति बनी हुई है। यहां पर भी भू-माफिया द्वारा जलखाते को पाटकर कब्जा कर लिया गया है जबकि यह तालाब जल संरक्षण, लघु सिंचाई तथा पशुओं के पेयजल का महत्वपूर्ण स्रोत रहा है। अतिक्रमण के कारण इसका सार्वजनिक उपयोग बाधित कर दिया गया है। वर्षों से ग्रामीणों द्वारा अनेकों शिकायतें करने पर भी कोई कार्यवाही और खुदाई नहीं करवायी गयी है। पूर्व की शिकायतों पर कार्यवाही नहीं होने पर अतिक्रमण कारियों का मनोबल सतत बढ़ता जा रहा है।

ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को पत्रक सौंपते हुये कहा कि उपरोक्त प्रकरण की निष्पक्ष जांच करवाकर सम्बन्धित भूमि का माप एवं सीमांकन कराया जाय। ग्रामसभा पटइल स्थित चकमार्ग संख्या 360, 380 एवं 356 से अवैध अतिक्रमण हटवाकर चकमार्ग का पुनर्निर्माण कराया जाय तथा आवागमन सुचारू किया जाय। ग्रामसभा बिशुनपुर स्थित सार्वजनिक तालाब (खसरा संख्या 13) से अवैध कब्जा हटवाकर उसकी खुदाई एवं सुन्दरीकरण कराया जाय। दोषी व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक विधिक एवं प्रशासनिक कार्यवाही की जाय। आपकी इस जनहितकारी कार्यवाही आवश्यक है।





ads

ads

ads

ads

ads

ads
ads

ads 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!