राजकुमार मौर्य
जौनपुर। नगर के विशेषरपुर चौराहा स्थित एक होटल में पार्श्वा आगेनो वायोटेक प्राइवेट लिमिटेड मुम्बई द्वारा विशेष रिटेलर प्रशिक्षण कार्यक्रम किया गया। कंपनी के डिप्टी जनरल प्रबंधक राजीव मिश्र एवं सहायक रिजिनल प्रबंधक रमेश शुक्ल ने रिटेलरों मोनो जिंक, चिलेटेडजिंक, सल्फर एवं कीटनाशक दवाओं की उपयोगिता व संतुलित मात्रा में प्रयोग करने की विधियों एवं विक्रय के बारे में विस्तारपूर्वक प्रकाश डालते हुए जानकारी दिया।
इसी क्रम में कंपनी के मार्केटिंग आफिसर रवि यादव ने प्रोडक्ट के बारे में जानकारी दिया। कार्यक्रम संयोजक शुभयांक इन्टरप्राइजेज के मालिक विशाल साहू ने अतिथियों का स्वागत करके आभार प्रकट किया। पत्रकार एएच अंसारी ने कहा कि किसान हमारे अन्नदाता हैं। जब खुशहाल रहेगा देश का किसान तभी बनेगा हमारा देश महान। खेत व फसल से संबंधित उपयोग में आने वाली दवाओं, खुद बीज की अच्छी गुणवत्ता पर विशेष बल देते हुए कहा कि अच्छी कंपनी का जब खाद बीज व दवा का उपयोग होगा ज्यादा तभी कम लागत में होगा मुनाफा ज्यादा। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुरेश चन्द्र साहू ने किया।
कार्यक्रम में जनपद के भारी संख्या में खाद बीज व कीटनाशक दवाओं के विक्रेताओं ने बढ़कर भाग लिया। अतिथियों को अंगवस्त्रम व गुलदस्ता देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अजय शर्मा, अमित पान्डेय, कासिम खान, शशांक सिंह सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
.jpg)










