शुभांशू जायसवाल
जौनपुर। सामाजिक सरोकारों, रक्तदान जागरूकता और मानव सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए जिले के समाजसेवी सौरभ सिंह एडवोकेट को लखनऊ में आयोजित समारोह में 'नेशनल सोशल इम्पैक्ट अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया। यह सम्मान नेशनल इंटीग्रेटेड फोरम ऑफ आर्टिस्ट्स एंड एक्टिविस्ट्स (निफा) द्वारा 'संवेदना-2' कार्यक्रम के दौरान प्रदान किया गया।
बाबा साहब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में आयोजित समारोह में उत्तर प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान, राज्यमंत्री विरजा गोयल तथा संदीप बंसल सहित अन्य अतिथियों ने उन्हें सम्मानित किया। कार्यक्रम इंटरनेशनल ब्लड डोनेशन एंड अवेयरनेस कैंपेन के अंतर्गत किया गया। यह सम्मान वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ऑफ एक्सीलेंस, इंग्लैंड की मान्यता के साथ प्रदान किया गया।
सम्मान प्राप्त करने के बाद श्री सिंह ने कहा कि यह पुरस्कार उनके व्यक्तिगत प्रयासों का नहीं, बल्कि उन सभी रक्तदाताओं और समाजसेवियों का सम्मान है जो निस्वार्थ भाव से मानव सेवा में जुटे हैं। निफ़ा उत्तर प्रदेश की संरक्षिता ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण संस्था प्रमुख डॉ अंजू सिंह प्रेरणाश्रोत मार्गदर्शक रहीं भविष्य में भी जनहित और समाज सेवा के कार्यों को और अधिक व्यापक स्तर पर जारी रखा जायेगा।
.jpg)










