Jaunpur News: समस्त कार्यक्रम सेवा, संस्कार, सुशासन एवं सम्मान के मूल भाव के अनुरूप संचालित: एके शर्मा

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: समस्त कार्यक्रम सेवा, संस्कार, सुशासन एवं सम्मान के मूल भाव के अनुरूप संचालित: एके शर्मा


जौनपुर। केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर 5 से 21 जून के मध्य समेकित जनकल्याण एवं जनजागरूकता अभियान का संचालन किया जा रहा है। इसी के अन्तर्गत आयोजित होने वाले समस्त कार्यक्रम सेवा, संस्कार, सुशासन एवं सम्मान के मूल भाव के अनुरूप संचालित किया जा रहा है।

विश्व पर्यावरण दिवस पर पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मंत्री नगर विकास, शहरी समग्र विकास, नगरीय रोजगार एवं गरीब उन्मूलन, ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत विभाग, उ0प्र0/प्रभारी मंत्री एके शर्मा ने वृहद पौधरोपण कार्यक्रम अंतर्गत “एक पेड़ मां के नाम“ कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुये कपूर का पौधा लगाया। साथ ही अन्य सम्मानित जनप्रतिनिधि राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी ने नीम, विधायक मडियाहूं डॉ0 आरके पटेल ने पाकड़, जिलाध्यक्ष भाजपा मछलीशहर डॉ अजय सिंह ने कचनार, जिलाध्यक्ष जौनपुर अजीत प्रजापति ने पीपल, पूर्व गृह राज्यमंत्री महाराष्ट्र सरकार कृपाशंकर सिंह ने पाकड़, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद मनोरमा मौर्य ने चकरेसिया, पूर्व जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह सहित अन्य लोगों ने पौधरोपण किया। साथ ही जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. ने महोगनी, पुलिस अधीक्षक अनुपम सिंह ने गुलमोहर, मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया ने अमलतास का पौधा लगाते हुये सभी से अपील भी किया कि एक पेड़ मां के नाम अवश्य लगायें।

इस मौके पर प्रभारी मंत्री ने कहा कि पर्यावरण दिवस हमें याद दिलाता है कि जितना भी संभव हो सके हमें अपने पर्यावरण की रक्षा करनी है तथा प्रकृति का संवर्धन करना है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री के आह्वान एवं मुख्यमंत्री के नेतृत्व में हम सभी ने पुलिस लाइन में पौधरोपण किया। साथ ही जनपद में भी सभी विकास खंडों ग्राम पंचायत में भी पौधरोपण किया जा रहा है। जनपद में निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष पौधरोपण किया जा रहा है, आने वाले वर्षा काल में हम इस अभियान को और गति देंगे। प्रकृति का संवर्धन और वातावरण को स्वच्छ रखने हेतु पौधरोपण ही सहज और सरल उपाय है। जिलाधिकारी ने उपस्थित सभी जनप्रतिनिधिगण को पौधा भी भेंट किया।

इस अवसर पर डीएफओ प्रोमिला, डीडीओ, डीसी मनरेगा, जिला उद्यान अधिकारी, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, जिला सूचना अधिकारी सहित अन्य अधिकारीगण तथा वन विभाग से  क्षेत्रीय वनाधिकारी शालिनी चौरसिया, सुशील मिश्रा, रीता तिवारी, वन दरोगा राजेंद्र प्रसाद यादव, मारुति वर्मा, वन रक्षक लक्ष्मीकांत यादव सहित कर्मचारीगण, जिला गंगा समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

ads

ads 


ads

ads

ads

ads


ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!