Jaunpur News: जिलाधिकारी ने कोचिंग एवं लाइब्रेरी संस्थानों का किया निरीक्षण

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: जिलाधिकारी ने कोचिंग एवं लाइब्रेरी संस्थानों का किया निरीक्षण


सुरक्षा मानकों में कमी मिलने पर दिये कड़े निर्देश

जौनपुर। जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. ने लखनऊ कोचिंग हादसे के मद्देनजर मंगलवार को जनपद के लाइब्रेरी, कोचिंग संस्थानों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों की सुरक्षा, एंट्री एवं एग्जिट व्यवस्था, विद्युत सुरक्षा तथा अग्नि सुरक्षा (फायर सेफ्टी) व्यवस्थाओं का गहन परीक्षण किया तथा सुरक्षा मानकों के अनुपालन की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने पाया कि इलेक्ट्रिकल वायरिंग, इलेक्ट्रिकल कंट्रोल प्वाइंट, फायर अलार्म सहित अन्य सुरक्षा व्यवस्थाओं में कई कमियां हैं। साथ ही संस्थान का प्रवेश मार्ग बेसमेंट से होकर तीसरी मंजिल तक जाता है जिससे किसी भी आपातकालीन स्थिति अथवा दुर्घटना की दशा में विद्यार्थियों को सुरक्षित बाहर निकालना अत्यंत कठिन हो सकता है। इस पर उन्होंने संबंधित संस्थान को नोटिस जारी करने के निर्देश दिये।

उन्होंने कहा कि वर्तमान में छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं, उन्हें किसी प्रकार की असुविधा नहीं पहुंचाई जा रही है जिससे अध्ययनरत छात्र-छात्राएं को पढ़ाई में किसी प्रकार की असुविधा न हो लेकिन संस्थान से यह स्पष्ट करने के लिए जवाब तलब किया जाएगा कि किस आधार पर संस्थान संचालित किया जा रहा है तथा सुरक्षा मानकों का अनुपालन किस प्रकार सुनिश्चित किया गया है। प्राप्त जवाब एवं जांच रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई नियमानुसार सुनिश्चित की जायेगी। सभी संस्थानों को विद्युत सुरक्षा एवं अग्नि सुरक्षा मानकों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करना होगा। साथ ही समय-समय पर फायर एक्सटिंग्विशरों का नवीनीकरण कराया जाय तथा पर्याप्त संख्या में सीओ-2 आधारित अग्निशामक यंत्र उपलब्ध रखे जायं, क्योंकि विद्युत आग की घटनाओं में इनकी विशेष आवश्यकता होती है।

जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारियों, तहसीलदारों सहित सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिला मुख्यालय सहित सभी तहसीलों में संचालित कोचिंग सेंटरों, लाइब्रेरी एवं छात्रावासों का नियमित निरीक्षण किया जाय। जो संस्थान बिना आवश्यक अनुमति अथवा सुरक्षा मानकों के अनुपालन के संचालित पाये जायं, उन्हें नोटिस जारी कर जवाब तलब किया जाए तथा नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाय। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार जनपद में सीमित संख्या में कोचिंग संस्थान पंजीकृत हैं जबकि बड़ी संख्या में अन्य संस्थान भी संचालित हो रहे हैं। सभी तहसीलों से रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद विस्तृत समीक्षा कर आवश्यक कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने कहा कि जो भी संस्थान भवन निर्माण नियमों, अग्नि सुरक्षा मानकों सहित अन्य निर्धारित नियमों का पालन नहीं करेंगे, उनके विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जायेगी।

वहीं जिलाधिकारी के निर्देश जनपद की अन्य तहसीलों में भी निरीक्षण किया गया। शाहगंज में उपजिलाधिकारी कुणाल गौरव, बदलापुर में रानी गरिमा जायसवाल सहित अन्य उपजिलाधिकारियों ने क्षेत्राधिकारी एवं अग्निशमन विभाग के अधिकारियों के साथ बेसमेंट सहित अन्य संकुचित स्थानों में संचालित लाइब्रेरी, कोचिंग संस्थानों का निरीक्षण किया। इस दौरान फायर सेफ्टी, विद्युत सुरक्षा, एंट्री-एग्जिट व्यवस्था, आपातकालीन निकास मार्ग सहित अन्य सुरक्षा मानकों का परीक्षण किया गया। संबंधित संस्थानों के संचालकों को सुरक्षा मानकों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करने तथा पाई गई कमियों को शीघ्र दूर करने के निर्देश दिये गये।

ads


ads

ads 


ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!