जौनपुर। सुशासन को समर्पित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 140 करोड़ भारतीयों की निरन्तर सेवा के 12 वर्ष विश्वास, विकास, जन कल्याण के सौजन्य से स्वास्थ्य विभाग जौनपुर द्वारा कार्यक्रम किया गया। मुख्य अतिथि बृजेश सिंह सदस्य विधान परिषद की उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने आम जनमानस को 12 वर्ष के स्वास्थ्य विभाग के जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही उनके द्वारा आयुष्मान लाभार्थियों को गोल्डेन कार्ड का वितरण, टीबी मरीजों को निःक्षय पोषण पोटली वितरण तथा उत्कृष्ट कार्यों हेतु विभागीय कर्मचारियों एवं आईएमए के पदाधिकारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। वहीं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. गंगाराम गौतम ने जनमानस से अपील किया कि स्वास्थ्य विभाग के समस्त सेवाओं का लाभ उठायें। इस अवसर पर डा. प्रभात कुमार जिला कुष्ठ अधिकारी, डा. नरेन्द्र सिंह जिला प्रतिरक्षण अधिकारी, सत्यव्रत त्रिपाठी जिला कार्यक्रम प्रबन्धक, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के समस्त अधिकारी, कर्मचारी आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डा. सुशील अग्रहरी ने किया।
Jaunpur News: उत्कृष्ट कार्यों के लिये दिया गया प्रशस्ति पत्र
जून 12, 2026
follow us
.jpg)








