Jaunpur News: बिना भेदभाव के काम कर रही डबल इंजन सरकार: गिरीश यादव

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: बिना भेदभाव के काम कर रही डबल इंजन सरकार: गिरीश यादव






नवागत बीडीओ ने दी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी

12 साल—बेमिसाल पर स्वास्थ्य एवं योजनाओं पर कार्यक्रम आयोजित

राकेश शर्मा/बृजेश यादव

खेतासराय, जौनपुर। केंद्र सरकार के 12 साल पूर्ण होने पर मंगलवार को सोंधी शाहगंज ब्लाक मुख्यालय पर कार्यक्रम हुआ जहां सरकार द्वारा संचालित सभी योजनाओं के शिविर लगाये गये। साथ ही 3 दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का शुभारम्भ खेल एवं युवा कल्याण मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने किया। बतौर मुख्य अतिथि श्री यादव ने सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं सहित सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। साथ ही गैरभाजपा राजनीतिक दलों को घेरते हुए कहा कि पूर्व की सरकार एक एक्सप्रेस-वे बनाकर अपनी उपलब्धि गिना रही है। वर्तमान की डबल इंजन सरकार ने हर क्षेत्र में विकास किया।

इसी क्रम में कार्यक्रम अध्यक्षता कर रहे भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति व प्रमुख प्रतिनिधि अजय सिंह ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रॉडक्ट के तहत जौनपुर की दरी, एटमबम, रसगुल्ले भी प्रदर्शनी के हिस्सा रहे।

इस दौरान गोरारी प्राथमिक विद्यालय की छात्राओं ने स्वागत गीत से अतिथियों का स्वागत किया जिसके बाद मुख्य अतिथि ने शिविर में लगे सभी स्टालों का अवलोकन करते हुये जानकारी प्राप्त किया। बाल पुष्टाहार विभाग से सुपरवाइजर अनीता कुमारी, कृषि से एडीओ धर्मेंद्र सरोज, एनआरएलएम सन्दीप द्विवेदी, स्वास्थ्य विभाग से प्रभारी चिकिसाधिकारी डा. सूर्य प्रकाश यादव, सिंचाई से जेई रमेश कुमार, अंकिता कुकरेजा, पशु से डा. जयराम गौतम ने अपने स्टालों पर योजनाओं की जानकारी देते हुये उनकी प्रगति के बारे में भी बताया।

प्रमुख प्रतिनिधि अजय सिंह ने रक्त परीक्षण कराकर स्वास्थ्य शिविर की शुरुआत कराया जिसके बाद क्षेत्रीय लोगों ने मेले का लाभ उठाया जहां नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण भी कराया। कार्यक्रम में लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास पाने वालों को प्रतीकात्मक आवास की चाभी दिया गया। कार्यक्रम का संचालन कमलाकांत मौर्य ने किया।

इस अवसर पर खण्ड शिक्षाधिकारी बसंत शुक्ला, डा. फ़ैज़ान अंसारी, डा. फौज़िया, एडीओ पंचायत दीपक यादव, विनोद यादव, संजय यादव, विनय सिंह, चिंताहरण शर्मा, धर्मेन्द्र सिंह, भाजपा जिला महामंत्री पीयूष गुप्ता, डा. रामसूरत बिन्द, विजय गौड़, शशिकांत कुमार, विजय कश्यप, क्षेत्र पंचायत सदस्य अज़ीज़ुर्रहमान पम्मू, प्रधान कृपाशंकर राजभर, चन्द्रेश राजभर, प्रधानाध्यापक शिवानी मौर्या सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। इस मौके पर आये लोगों का स्वागत ग्राम विकास अधिकारी सुजीत यादव एवं ग्राम विकास अधिकारी विपिन यादव ने संयुक्त रूप से किया। अन्त में आयोजक/खण्ड विकास अधिकारी गजेन्द्र प्रताप सिंह ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार प्रकट किया। साथ ही कर्मचारियों सहित क्षेत्रीयजनों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया और पात्रों तक इनके प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया। महिलाओं के पोषण एवं बच्चों को मिलने वाली सुविधाओं पर भी प्रकाश डाला।

ads

ads 


ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!