Jaunpur News: योग से शारीरिक स्वास्थ्य के साथ मिलता है बहुआयामी लाभ: विधायक

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: योग से शारीरिक स्वास्थ्य के साथ मिलता है बहुआयामी लाभ: विधायक


डा. प्रदीप दूबे

सुइथाकला, जौनपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर स्थानीय विकास खंड परिसर में विधायक रमेश सिंह एवं प्रमुख प्रतिनिधि डॉ. उमेश चन्द्र तिवारी के संयोजन में योग कार्यक्रम हुआ जहां विभिन्न योग क्रियाओं का अभ्यास करते हुये योग के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला गया।

इस मौके पर विधायक श्री सिंह ने कहा कि मानव जीवन में योग का महत्व अत्यंत व्यापक और बहुआयामी है। योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है, बल्कि मानसिक तंदुरुस्ती और भावनात्मक संतुलन बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

प्रमुख प्रतिनिधि डॉ. उमेश चन्द्र तिवारी ने कहा कि योग स्वस्थ मानव जीवन का मुख्य आधार है। योग से शरीर निरोगी रहता है और मन प्रसन्नचित्त बना रहता है। योग व्यक्ति के अंतर्मन में व्याप्त नकारात्मक विचारों को दूर कर तनाव, चिंता एवं अवसाद जैसी समस्याओं से मुक्ति दिलाने में सहायक है। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने सामूहिक रूप से योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संकल्प लिया।

इस अवसर पर एडीओ आरडी ब्रह्मानन्द यादव, एडीओ सांख्यिकी राकेश बहादुर सिंह, एडीओ पंचायत जय प्रकाश मौर्य, कार्यालय प्रमुख दीनबन्धु गुप्ता, विकास खण्ड के बहुसंख्यक ग्राम विकास/पंचायत अधिकारी, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

ads


ads

ads 


ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!