जौनपुर। जिला प्रोबेशन अधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार हेतु ऑनलाइन नामांकन/सिफारिश 1 अप्रैल से प्रारम्भ होकर नामांकन करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई निर्धारित की गई है। नामांकन हेतु वेबसाइट है। ऐसे बच्चे जिनकी आयु 31 जुलाई तक 18 वर्ष से कम हो तथा जिन्होंने वीरता, समाज से, पर्यावरण, खेल, कला एवं संस्कृति तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं असाधारण योगदान दिया हो, उनके लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार हेतु ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। इच्छुक अभ्यर्थी/संस्था ऑनलाइन आवेदन करने के उपरान्त जिला प्रोबेशन कार्यालय को भी सूचित करें।
Jaunpur News: राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिये आवेदन आमंत्रित
जून 04, 2026
follow us
.jpg)







