Jaunpur News: खेतासराय की गलियों में लीची का जलवा, ठेलों पर उमड़ रही खरीददारों की भीड़

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: खेतासराय की गलियों में लीची का जलवा, ठेलों पर उमड़ रही खरीददारों की भीड़


खेतासराय, जौनपुर। स्थानीय कस्बे के बाजारों, चौराहों और गलियों में इन दिनों लीची का जलवा देखने को मिल रहा है। लाल सुर्ख लीचियों से सजे ठेले राहगीरों को अपनी ओर खींच रहे हैं। तपती गर्मी के बीच मीठी और रसीली लीची की आगमन ने बाजार की रौनक में चार चाँद लगा दिए हैं।

सुबह होते ही फल विक्रेता अपने ठेलों पर ताजा लीची सजाकर बैठ जाते हैं और दिन चढ़ने के साथ खरीददारों की भीड़ बढ़ने लगती है। बच्चे, नौजवान और बुजुर्ग सभी इस मौसमी उपहार का आनन्द उठाने के लिए खरीददारी कर रहे हैं। शाम के वक्त बाजारों में सबसे ज्यादा चहल-पहल देखने को मिल रही है।

फल विक्रेता सचिन सोनकर का कहना है कि इस बार लीची की आगमन बेहतर होने से कीमतें भी लोगों की पहुँच में हैं। यही वजह है कि ग्राहक बिना मोलभाव के भी लीची खरीदने में दिलचस्पी दिखा रहे हैं। कभी-कभी ठेलों पर तो ग्राहकों की इतनी भीड़ उमड़ रही है कि सम्भालना मुश्किल हो रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि भीषण गर्मी में लीची न सिर्फ स्वाद को बढ़ा देती है बल्कि शरीर को ताजगी भी पहुँचाती है। बाजार में आम, तरबूज और खरबूजे के साथ लीची की मांग सबसे ज्यादा बनी हुई है। लाल रंग की चमकदार लीचियां हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींच रही हैं।

कस्बे के व्यापारियों को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में लीची की बिक्री में और बढोत्तरी हो सकती है। मौसमी फलों के कारोबार में तेजी आने से छोटे व्यापारियों के चेहरे भी खिल उठे हैं और बाजारों में रौनक का सिलसिला लगातार जारी है।




ads

ads

ads

ads


ads

ads

ads

ads

ads 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!