Jaunpur News: कैम्प के दूसरे दिन बच्चे बने मास्टर शेफ

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: कैम्प के दूसरे दिन बच्चे बने मास्टर शेफ


शाहगंज, जौनपुर। लायंस क्लब शाहगंज खुशबू द्वारा आयोजित किड्स समर कैंप के दूसरे दिन बच्चों ने मास्टर शेफ गतिविधि में बढ़-चढ़कर भाग लिया। बच्चों ने बिना आग के बनने वाले विभिन्न स्वादिष्ट व्यंजन तैयार कर अपनी पाक-कला का प्रदर्शन किया। बच्चों ने अन्य आकर्षक व्यंजन बनाकर सभी का मन मोह लिया। गतिविधि का उद्देश्य बच्चों में रचनात्मकता, आत्मनिर्भरता एवं स्वस्थ खान-पान के प्रति जागरूकता विकसित करना था। बच्चों ने व्यंजनों की सुंदर सजावट और प्रस्तुति के माध्यम से अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। क्लब पदाधिकारियों ने बच्चों के उत्साह और प्रतिभा की सराहना करते हुए उन्हें प्रोत्साहित किया। अंत में सभी प्रतिभागियों को प्रशंसा स्वरूप सम्मानित किया गया। कैंप की विभिन्न गतिविधियों में बच्चों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिल रही है। बच्चों में उत्साह इतना ज्यादा है कि सभी बच्चों का कहना है कि कैंप की तारीख और आगे तक बढ़ा दी जाए। कैंप में निवेदिता जायसवाल, भाग्यश्री जायसवाल, अंशिका यादव, नेहा, संजना, काजल, हर्षिता आदि सहयोग कर रही हैं।


ads

ads

ads

ads

ads
ads

ads 


ads


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!