जौनपुर। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए0के0 शर्मा ने कोर कमेटी तथा जिला प्रशासनिक एवं समन्वय समिति की बैठक की जहां उन्होंने विकास कार्यों में तेजी लाए जाने के निर्देश दिये। पुलिस लाइन में आयोजित बैठक के जनपद के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर तेजी से पूरा किया जाए तथा शासन की योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक समयबद्ध रूप से पहुंचाया जाए। जनहित से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाय।
बैठक में जनप्रतिनिधिगण द्वारा उठाए गए विभिन्न स्थानीय मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया गया जिस पर मंत्री जी ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिये। साथ ही सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए विकास कार्यों को गति देने पर जोर दिया। इस अवसर पर सांसद राज्यसभा सीमा द्विवेदी, विधायक मडियाहूं आर0के0 पटेल, जिलाध्यक्षद्वय अजीत प्रजापति, डा. अजय सिंह, पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह, जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन., पुलिस अधीक्षक अनुपम सिंह, मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
.jpg)









