चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। विश्व पर्यावरण दिवस पर परहुआ स्थित पी.सी. मेमोरियल हॉस्पिटल में वृक्षारोपण कार्यक्रम हुआ जिसका नेतृत्व हॉस्पिटल के संचालक डॉ. प्रेम प्रकाश गौतम ने किया।
इस मौके पर आम, लीची, नीम सहित विभिन्न फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करना तथा अधिक से अधिक वृक्ष लगाने के लिए प्रेरित करना था।
डॉ. गौतम ने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए वृक्षारोपण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने लोगों से पौधे लगाने के साथ-साथ उनकी देखभाल करने की भी अपील किया। साथ ही कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए।
इस अवसर पर डॉ. हरिश्चंद्र, ओम प्रकाश, मैनेजर महादेव, मैनेजर किशन कुमार, राजेश कुमार (टेक्नीशियन) सहित अस्पताल के समस्त स्टाफ उपस्थित रहे। उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेकर वृक्षों की सुरक्षा एवं संवर्धन का वचन दिया।
.jpg)









