Jaunpur News: जनता के द्वार पहुंची सरकार...

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: जनता के द्वार पहुंची सरकार...


मुसहर बस्ती में लगा जनसमस्या समाधान शिविर

विकास यादव

बक्शा, जौनपुर। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मंगलवार को स्थानीय विकास खंड की ग्राम पंचायत धनियामऊ स्थित कटका नवाबाद मुसहर बस्ती में जन समस्या समाधान शिविर का आयोजन हुआ जिसकी अध्यक्षता सहायक विकास अधिकारी (ग्राम्य विकास) संजय श्रीवास्तव ने किया। "सरकार आपके द्वार" थीम के अन्तर्गत आयोजित शिविर में अधिकारियों ने मलीन बस्ती के निवासियों से सीधा संवाद स्थापित कर केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दिया। साथ ही ग्रामीणों की समस्याओं को गम्भीरतापूर्वक सुनकर उनके त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के लिये आवश्यक कदम उठाये गये।

शिविर को सम्बोधित करते हुये एडीओ आरडी संजय श्रीवास्तव ने कहा कि रामराज्य की परिकल्पना का मूल भाव यही है कि जनता को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए सरकार के चक्कर न लगाने पड़ें, बल्कि सरकार स्वयं जनता के द्वार तक पहुंचे। इसी उद्देश्य की पूर्ति हेतु प्रत्येक शुक्रवार को ग्रामों में ग्राम चौपाल आयोजित की जा रही है जिससे ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान गांव में ही सुनिश्चित किया जा सके।

शिविर के दौरान प्राप्त शिकायतों एवं समस्याओं को पंचायत सहायक दिवाकर द्वारा रजिस्टर में दर्ज किया गया तथा संबंधित विभागों को एक सप्ताह के भीतर उनके निस्तारण के निर्देश दिए गए। शिविर के पश्चात मुसहर बस्ती में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया। इस अवसर पर एडीओ पंचायत रमेश यादव, अवर अभियंता सत्य प्रकाश पटेल, डा. रमाकान्त यादव, ग्राम विकास अधिकारी समाज कल्याण संदीप यादव, ग्राम प्रधान लालचन्द्र, आंगनबाड़ी सुपरवाइजर निधि यादव, आयुष्मान मित्र पंकज कुमार सहित भारी संख्या में ग्रामीण एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने सरकार की इस पहल की सराहना करते हुये कहा कि ऐसे शिविरों से प्रशासन और आमजन के बीच सीधा संवाद स्थापित होता है तथा समस्याओं के समाधान में तेजी आती है।

ads

ads

ads

ads

ads
ads

ads 


ads


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!