Jaunpur News: ग्रामीण पत्रकारों की सुरक्षा चिन्ता का विषय: विन्देश्वरी

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News:  ग्रामीण पत्रकारों की सुरक्षा चिन्ता का विषय: विन्देश्वरी


एक दिवसीय दौरे पर केराकत पहुंचे मण्डल अध्यक्ष का हुआ स्वगत

केराकत, जौनपुर। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के वाराणसी मण्डल अध्यक्ष विन्देश्वरी सिंह ने अपने एक दिवसीय जौनपुर दौरे में जनपद के सभी 6 तहसीलों का भ्रमण करके ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के पत्रकारों की दशा और दिशा का आकलन किया। मण्डलीय टीम में वाराणसी मण्डल के संरक्षक तारकेश्वर सिंह और जिलाध्यक्ष संजय अस्थाना भी साथ रहे।

इस मौके पर मण्डल अध्यक्ष ने कहा कि डिजिटल मीडिया ने ग्रामीण पत्रकारिता में नई संभावनाएं दी हैं। छोटे शहरों और कस्बों से निकलने वाली आवाजों को त्वरित मंच मिला है। वैकल्पिक मीडिया ने कई महत्वपूर्ण मुद्दों को उठाया है जिन्हें मुख्य धारा का मीडिया अनदेखा करता था लेकिन इसी डिजिटल दुनिया में फेक न्यूज, ट्रोल संस्कृति और आधी अधूरी सूचनाओं का खतरा भी तेजी से बढ़ा है। विशेष तौर पर छोटे शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों में काम करने वाले पत्रकार संसाधनों के अभाव, आर्थिक असुरक्षा और दबावों के बीच काम करते हैं। दूसरी ओर मीडिया संस्थानों में नौकरी की अस्थिरता और संविदा आधारित व्यवस्था ने पत्रकारों की पेशेवर स्वतंत्रता को भी प्रभावित किया है। इस अवसर तहसील अध्यक्ष राजेश यादव, प्रमोद यादव, राम प्रवेश मास्टर, उमेश यादव, गोविन्द यादव सहित तमाम पत्रकार मौजूद रहे।

ads


ads

ads 


ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!