अजय पाण्डेय
जौनपुर। अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस सप्ताह के अन्तर्गत स्वस्थ एवं निरोगी जीवन के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से बुधवार को लोहिया पार्क में योगाभ्यास के उपरांत दीप प्रज्ज्वलन करके “रन फॉर योगा“ कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम में योग के महत्व एवं नियमित अभ्यास से होने वाले लाभों के प्रति आमजन को जागरूक किया गया। “रन फॉर योगा“ रैली का शुभारंभ लोहिया पार्क से हुआ। रैली जिलाधिकारी कार्यालय, जेसीज चौराहा, ओलंदगंज एवं रूहट्टा मार्ग से होते हुए पुनः लोहिया पार्क पहुंचकर सम्पन्न हुई। रैली के दौरान प्रतिभागियों ने योग अपनाने, स्वस्थ रहने तथा नियमित दिनचर्या में योग को शामिल करने का संदेश दिया।
इस दौरान मौज्ूद सभी प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में सहभागिता कर योग को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ शरीर, संतुलित मन और सकारात्मक जीवन शैली का आधार है। साथ ही उन्होंने नागरिकों से नियमित योगाभ्यास को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। “करें योग, रहें निरोग“ के संदेश के साथ कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी, योगाचार्य अचल हरिमूर्ति, क्षमा सिंह, प्रदीप पांडेय, मनोज सिंह, अरविंद यादव, नन्द लाल, निलेश, साक्षी सिंह सहित जनपद के आयुष विभाग के अलावा अन्य विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, योग प्रशिक्षक आदि उपस्थित रहे।
.jpg)








