Jaunpur News: धूमधाम से मना सरस्वती वॉरियर्स का तीसरा वार्षिकोत्सव

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: धूमधाम से मना सरस्वती वॉरियर्स का तीसरा वार्षिकोत्सव


अजय पाण्डेय

जौनपुर। नगर के गोमती होटल में बड़े धूमधाम से सरस्वती वॉरियर्स का तीसरा वार्षिक उत्सव मनाया गया जहां पुराने मित्र एक साथ एक मंच पर इकट्ठा हुए और खूब मौज मस्ती के साथ नाच, गाना, नाटक कार्यक्रम किये। कार्यक्रम में प्रदीप सिंह जिलाध्यक्ष सहकार भारती, संतोष गुप्ता पूर्व सभासद, नवनीत श्रीवास्तव जिला मंत्री सहकार भारती/महासचिव अखिल भारतीय कायस्थ महासभा, सतीश त्यागी पूर्व सभासद/महामंत्री नगर भाजपा दक्षिणी, रजनीश सिंह, विमल श्रीवास्तव जिला उपाध्यक्ष सहकार भारती, विश्वजीत श्रीवास्तव, रवि गुप्ता, राजेश सेठ, सुनील गुप्ता, वीर प्रताप सिंह, नलनीश श्रीवास्तव, हिमांशु श्रीवास्तव एडवोकेट, विनय शुक्ला, अजय गुप्ता, मनोज गुप्ता, गंगा प्रसाद दुबे प्रधानाचार्य, सुरेश अग्रहरि, बृजेश सोनकर, श्रीप्रकाश गुप्ता, राघवेंद्रमणि त्रिपाठी, अरुण चौधरी, अमित तिवारी, कमलेश मिश्रा सहित कई मित्र उपस्थित रहे।

सहकार भारती के जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने कहा कि एक मंच पर एक जगह सारे मित्र इकट्ठे होकर इस तरह का आयोजन करते हैं तो बहुत ही अच्छा लगता है। संतोष गुप्ता ने कहा कि इस तरह का आयोजन बार-बार होना चाहिए और इस तरह के आयोजन में सारे मित्र एक साथ एक जगह इकट्ठा हो और एक—दूसरे की सुख-दुख में हमेशा साथ देते रहे। नवनीत श्रीवास्तव ने कहा कि किसी भी मित्र के यहां कोई भी सुख हो या दुख हो, किसी के माध्यम से भी अगर खबर मिलती है। मित्रों को तो उस जगह अवश्य जाना चाहिए और सभी लोग मिल—जुलकर एक—दूसरे का साथ दें। चाहे सुख हो चाहे दुख हो और एक साथ एक मंच पर आना यह बहुत बड़ी बात है। इस कार्यक्रम में दूर-दूर आकर अपनी मित्रता की एक मिसाल दी। यही मित्रता की यही असली पहचान है।

सतीश त्यागी ने कहा कि मैं तो हर वर्ष इस तरह के कार्यक्रम में मित्रों से मिलने के लिए आयोजन का बहाना खोजता रहता हूं कि कम से कम एक साथ एक मंच पर एक जगह इतने मित्र मिलते हैं तो बहुत ही अच्छा लगता है। रजनीश सिंह ने कहा कि इस तरह का कार्यक्रम जौनपुर में होना और पुराने हाईस्कूल को मित्रों को एक साथ इकट्ठा करना एक साथ सभी लोग एक जगह पर एक मंच पर आना बहुत बड़ी बात है। इसके लिए मैं सभी को धन्यवाद देता हूं। कार्यक्रम में सभी मित्र अपने विचार व्यक्त करते हुये आगामी वार्षिक कार्यक्रम के बारे में भी चर्चा की गई। कार्यक्रम में यह भी विचार किया गया कि 7 जून को  सरस्वती वॉरियर्स डे के रूप में मनाया जाएगा। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गान के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालक नवनीत श्रीवास्तव ने किया।

ads

ads 


ads

ads

ads

ads


ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!