जौनपुर। केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर शासन के निर्देश के क्रम में 8 से 14 जून तक विशेष जन-सम्पर्क एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित होगा जिसका थीम सरकार आपके द्वार है। कार्यक्रम के अन्तर्गत समस्त विकास खण्ड, नगर पालिका/पंचायत में विभिन्न वर्गों तक शासकीय योजनाओं की जानकारी एवं उपलब्धियाँ पहुंचाने हेतु जनपद के प्रबुद्ध वर्ग यथा- चिकित्सकों, अधिवक्ताओं, उद्यमियों, शिक्षकों, व्यवसायियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं आदि से सम्पर्क एवं संवाद स्थापित किया जायेगा। विधानसभावार कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। मुख्य कार्यक्रम विकास खण्ड करंजाकला, मछलीशहर, रामपुर एवं बदलापुर, सुइथाकला, जलालपुर में आयोजित किये जायेंगे। स्वयं पौधारोपण करते हुये नागरिकों को वृक्ष लगाने हेतु प्रोत्साहित किया जाय। सर्वाधिक अस्वच्छ सार्वजनिक स्थलों को चिन्हित कर सफाई तथा प्लास्टिक अपशिष्ट के निस्तारण हेतु विशेष अभियान संचालित किया जायेगा। मलिन बस्तियों में संवाद तथा "सरकार आपके द्वार" स्वरूप में जन-समस्या समाधान शिविरों का आयोजन किया जायेगा।
Jaunpur News: 8 से 14 जून तक चलेगा जन—जागरूकता कार्यक्रम
जून 07, 2026
follow us
.jpg)








