Jaunpur News: महिलाओं पर टिप्पणी के विरोध पर युवक की पिटाई, 4 नामजद समेत 6 पर मुकदमा दर्ज

Aap Ki Ummid
follow us

 सुइथाकला, जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के शाहमऊ गांव में शादी समारोह के दौरान महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी का विरोध करने पर एक युवक के साथ मारपीट किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर 4 नामजद समेत 6 आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के जूड़ापुर निवासी सुरेंद्र कुमार पुत्र रामकेवल ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि वह नौ जून को शाहमऊ गांव में रिश्तेदारी में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने गया था। समारोह में मौजूद कुछ युवक महिलाओं और युवतियों पर टीका-टिप्पणी कर रहे थे। इसका विरोध करने पर सोहन, विजय पुत्रगण दीने, अंकुश पुत्र रामदवर तथा विशाल पुत्र माले निवासी शाहमऊ सहित दो अज्ञात व्यक्तियों ने उसे डंडों से पीट दिया।

पीड़ित का आरोप है कि मारपीट में उसके बाएं हाथ में गंभीर चोट व सूजन आ गई। साथ ही आरोपितों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। थानाध्यक्ष यजुवेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर चार नामजद एवं दो अज्ञात आरोपितों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

ads

ads

ads

ads
ads

ads 


ads

ads



#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!