Jaunpur News: 35 करोड़ पौधरोपण लक्ष्य को लेकर तहसील सभागार में हुई कार्यशाला

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: 35 करोड़ पौधरोपण लक्ष्य को लेकर तहसील सभागार में हुई कार्यशाला


सोनू गुप्ता

मड़ियाहूं, जौनपुर। पर्यावरण संरक्षण एवं वृक्षारोपण महायज्ञ अभियान-2026 को सफल बनाने के उद्देश्य से सोमवार को स्थानीय तहसील के सभागार में कार्यशाला की गई। कार्यक्रम में ग्रीन चौपाल के माध्यम से ग्रामीणों, किसानों और विभिन्न विभागों के कर्मचारियों को अभियान से जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया।

कार्यशाला को संबोधित करते हुए वन क्षेत्राधिकारी विद्यासागर भारती ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा निर्धारित 35 करोड़ वृक्षारोपण लक्ष्य को पूरा करने में सभी विभागों और आमजन की भागीदारी बेहद आवश्यक है। वृक्षारोपण केवल पर्यावरण संरक्षण का माध्यम नहीं, बल्कि किसानों के लिए अतिरिक्त आय का भी अच्छा स्रोत बन सकता है। उन्होंने कार्बन क्रेडिट फाइनेंस योजना की जानकारी देते हुए बताया कि किसान कम से कम 50 पौधे लगाकर और उनका 5 वर्षों तक संरक्षण कर योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि योजना के तहत प्रति वृक्ष निर्धारित मानकों के अनुसार किसानों को 1250 से 1350 रुपये तक अतिरिक्त आय मिलने की संभावना है। योजना में आवेदन करने के लिए भूलेख, आधार कार्ड, पैन कार्ड, मोबाइल नंबर एवं बैंक पासबुक आवश्यक है। किसान संबंधित वन रेंज कार्यालय में आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के बाद पौधों का सर्वेक्षण एवं जियो टैगिंग की जाएगी तथा सत्यापन पूर्ण होने पर लाभार्थियों के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से धनराशि भेजी जाएगी।

इस अवसर पर डिप्टी रेंजर अतुल यादव, अमित कुमार, वन दरोगा पंकज भारती, कमला शंकर पांडेय, अमर बहादुर, अमरजीत, पंकज सिंह सहित बड़ी संख्या में लेखपाल एवं तहसील कर्मचारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने लोगों से अधिकाधिक वृक्ष लगाकर पर्यावरण संरक्षण में सहयोग करने की अपील किया।

ads


ads

ads

ads
ads
 
ads

ads

ads

ads


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!