जौनपुर। जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन. के निर्देशानुसार जनपद में नीट परीक्षा अभ्यर्थियों की सुविधा के दृष्टिगत रखते हुए 21 जून 2026 को आयोजित होने वाली नीट परीक्षा के लिए विशेष परिवहन व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। एआरएम रोडवेज द्वारा अवगत कराया गया है कि अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों तक सुरक्षित, सुगम एवं समयबद्ध परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने हेतु जौनपुर डिपो द्वारा विभिन्न प्रमुख मार्गों पर अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा। जौनपुर डिपो से प्रयागराज, आजमगढ़, गोरखपुर, सुल्तानपुर, लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, शाहगंज, अयोध्या, प्रतापगढ़ सहित अन्य महत्वपूर्ण मार्गों पर नियमित बस सेवाओं के अतिरिक्त विशेष बसों की व्यवस्था की गई है। परीक्षा दिवस पर मार्ग पर आवंटित 66 बसे एवं 34 अतिरिक्त बसे का संचालन किया जाएगा, इसके अतिरिक्त 07 स्पेयर बसें भी आरक्षित रखी गई हैं। कुल 107 बसों की व्यवस्था है। एआरएम रोडवेज ने बताया कि अभ्यर्थियों की संख्या एवं मांग के अनुसार आवश्यकता पड़ने पर अन्य डिपो की बसों का भी संचालन कराया जाएगा जिससे किसी भी अभ्यर्थी को आवागमन में असुविधा न हो। परिवहन विभाग द्वारा परीक्षा दिवस पर निर्बाध एवं सुचारु परिवहन व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।
Jaunpur News: नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों की सुविधा के लिये 107 बसों की हुई व्यवस्था
जून 19, 2026
follow us
.jpg)









