Bareilly News: बरेली की सुभाषिनी जायसवाल बनायी गयीं भाजपा प्रदेश मंत्री

Aap Ki Ummid
follow us

Bareilly News: बरेली की सुभाषिनी जायसवाल बनायी गयीं भाजपा प्रदेश मंत्री

बरेली। जनपद की वरिष्ठ भाजपा नेत्री एवं तमाम सामाजिक और धार्मिक संगठनों से जुड़ीं श्रीमती सुभाषिनी जायसवाल को भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी में मंत्री जैसे महत्वपूर्ण पद का दायित्व दिया गया। इसकी जानकारी होने पर बरेली के फरीदपुर में स्थित श्रीमती जायसवाल के आवास पर बधाई देने वालों का तांता लग गया।

बता दें कि श्रीमती जायसवाल भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण जिम्मेदारी का निर्वहन कर चुकी हैं। इसके अलावा भारतीय जनता पार्टी आंवला में जिला उपाध्यक्ष के अलावा उद्योग व्यापार मण्डल फरीदपुर की अध्यक्ष जैसे पद को सुभोषित कर रही हैं। इतना ही नहीं, भाजपा महिला मोर्चा में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष के रूप में व्रज क्षेत्र का दायित्व सम्भाल चुकी हैं। इसके अलावा श्रीमती जायसवाल तमाम सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं से जुड़कर समाज में बनी रहती हैं।

गुरूवार को हुई घोषित सूची में सुभाषिनी जी का नाम देखते ही परिवार सहित उनके परिचितों, शुभचिन्तकों, पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं सहित तमाम लोगों में खुशी की लहर दौड़ गयी। कोई दूरभाष के माध्यम से तो कोई उनके घर पहुंचकर उन्हें बधाई दिया। इतना ही नहीं, माल्यार्पण एवं बुकें भेंट करने के अलावा मुंह मीठा कराने का सिलसिला तो देर रात तक चलता रहा।

सभी लोगों ने श्रीमती जायसवाल को बधाई देते हुये उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना किया। साथ ही पार्टी हाई कमान के इस निर्णय की सराहना भी किया। साथ ही कहा कि श्रीमती जायसवाल के चलते प्रदेश में महिलाओं का रूझान पार्टी के प्रति और बढ़ेगा।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!