Varanasi News: 100 यूपी बटालियन एनसीसी का दस दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर–311 शुरू

Aap Ki Ummid
follow us
Varanasi News: 100 यूपी बटालियन एनसीसी का दस दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर–311 शुरू


जितेन्द्र सिंह चौधरी

वाराणसी। बच्छाव स्थित सनबीम सनसिटी स्कूल परिसर में सोमवार को 100 यूपी बटालियन एनसीसी के तत्वावधान में आयोजित दस दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर–311 का शुभारंभ अत्यंत उत्साहपूर्ण, अनुशासित एवं राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत वातावरण में हुआ। शिविर के आरंभ के साथ ही पूरा परिसर देशसेवा, अनुशासन और युवा ऊर्जा के अद्भुत उत्साह से सराबोर दिखाई दिया। शिविर में वाराणसी एवं जौनपुर जनपद के 16 विद्यालयों एवं महाविद्यालयों से जूनियर एवं सीनियर डिवीजन के कुल 533 कैडेट प्रतिभाग कर रहे हैं।

शिविर के प्रथम दिवस कैडेटों का विधिवत पंजीकरण किया गया तथा उनके आवास, भोजन, सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित रूप से सुनिश्चित किया गया। लाइन एरिया में कैडेटों के ठहरने हेतु विशेष प्रबंध किए गए हैं जिससे उन्हें सैन्य अनुशासन, सामूहिक जीवन एवं आत्मनिर्भरता का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हो सके। शिविर स्थल पर एनसीसी की गरिमामयी परंपराओं के अनुरूप अनुशासन एवं व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा गया।

कैंप कमांडेंट लेफ्टिनेंट कर्नल राकेश रोशन ने बताया कि दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के दौरान कैडेटों को शस्त्र संचालन, ड्रिल, मैप रीडिंग, एडवेंचर ट्रेनिंग, नेतृत्व क्षमता विकास तथा व्यक्तित्व निर्माण से संबंधित विविध प्रशिक्षण प्रदान किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त स्वास्थ्य एवं स्वच्छता, योग, पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण, राष्ट्रीय सुरक्षा, साइबर अपराध के प्रति जागरूकता, आपदा प्रबंधन तथा सामाजिक उत्तरदायित्व जैसे समसामयिक एवं महत्वपूर्ण विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा विशेष व्याख्यान एवं प्रशिक्षण सत्र भी आयोजित किये जायेंगे।

उन्होंने आगे बताया कि शिविर के अंतर्गत वाराणसी ग्रुप ‘बी’ के मार्गदर्शन में अंतर ग्रुप फुटबॉल प्रतियोगिता एवं अंतर यूनिट शूटिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जा रहा है, जिसमें 78 चयनित कैडेट प्रतिभाग कर रहे हैं। इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से कैडेटों में खेल भावना, प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता, धैर्य एवं टीम भावना का विकास किया जाएगा।

लेफ्टिनेंट कर्नल राकेश रोशन ने कहा कि एनसीसी का उद्देश्य केवल सैन्य प्रशिक्षण प्रदान करना नहीं, बल्कि युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व, आत्मविश्वास, राष्ट्रभक्ति एवं सेवा भावना का समग्र विकास करना है। शिविर के माध्यम से कैडेटों को भारतीय सशस्त्र सेनाओं की प्रारंभिक एवं व्यावहारिक जानकारी प्रदान की जाएगी जिससे वे भविष्य में सेना एवं अन्य राष्ट्रीय सेवाओं में करियर निर्माण हेतु प्रेरित हो सकें। इस अवसर पर डिप्टी कैंप कमांडेंट लेफ्टिनेंट कर्नल संजेश राय, सूबेदार मेजर राजकुमार, एनसीसी अधिकारी डी.एन. सिंह, मयंक सिंह, उषा बालचंदानी, भीमशंकर मिश्रा, सुनील कुमार, राजकुमार जायसवाल, गिरीश गोधानी सहित पीआई स्टाफ, अधिकारीगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने कैडेटों को अनुशासन, समय पालन, राष्ट्रीय एकता एवं राष्ट्रसेवा के प्रति पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करने का संदेश दिया।


 
ads

ads

ads

ads

ads


ads

ads

ads
ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!